छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ रवाना

 मोहला। अपर कलेक्टर  विजेन्द्र सिंह पाटले ने जिला कार्यालय परिसर से कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीनों विकासखंड के लिए एक-एक अभियान रथ गांव-गांव में पहुंचकर विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को जागरूक करने का कार्य करेगा। अभियान के अंतर्गत खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकी के प्रति किसानों को जागरूक करेगा। इसी प्रकार किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी तथा नीतियों के बारे में जागरूक करेगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के फसल वार अनुशंसित मांग अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक करेगा।

 


Leave Your Comment

Click to reload image