छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

विभिन्न विकास कार्यों के लिए 93 लाख 42 हजार रूपए की स्वीकृति

 राजनांदगांव।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 93 लाख 42 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुन्दरा व पनेका में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 31.61-31.61 लाख रूपए तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बिल्हरी में दो सीसी रोड निर्माण के लिए 2.60-2.60 लाख रूपए एवं ग्राम बिल्हरी, रामाटोला, मुसराकला, मोहारा अछोली में अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र व सीएससी भवन निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image