राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत् लगाया जामुन का पौधा
नारायणपुर । महामहीम राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के एकदिवसीय प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय गार्डन में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के तहत् जामुन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही सभी को अपने परिजनों के नाम पर पौधे लगाने प्रेरित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, डीएफओ ससिगानंदन के, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।