छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

कलेक्टर-राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

 दंतेवाड़ा । जिले के ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट (वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया, जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं भंडारण प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सीलिंग, कैमरा निगरानी प्रणाली, अग्निशमन व्यवस्था तथा तैनात सुरक्षा बलों की मौजूदगी की भी जांच की गई।


इस दौरान कलेक्टर ने वेयरहाउस में मौजूद अधिकारियों से मशीनों की स्थिति, नियमित चेकअप और लॉगबुक के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई और उनके सवालों का संतोषजनक उत्तर भी दिया गया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने बताया कि वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है और सभी मशीनें सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा, जिला कोषालय अधिकारी चमन प्रसाद जोशी, सुपरवाइजर अजय नायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image