छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

शनिचरी बाजार की 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

 बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की देर रात करीब तीन बजे शनिचरी बाजार के 12 से अधिक दुकानों में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आग पर काबू पाए जाने से पहले एक गोदाम, कपड़ों की दुकान, खाने-पीने की कुछ दुकानों समेत 12 से 15 व्यापारिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए।

 

आग से हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है। ेपांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आग ‘शॉर्ट सर्किट’ की वजह से लगी लेकिन जांच के बाद ही इस संबंध में सटीक जानकारी मिल सकेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image