छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

उद्यानिकी महाविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

 राजनांदगांव।  पंडित किशोरी लाल शुक्ला उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकार जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख, समाजसेवी  कोमल सिंह राजपूत उपस्थित थे। विश्व पर्यावरण दिवस इस वर्ष एक पेड़ मां के नाम थीम रखी गई। इसके तहत विद्यार्थी को अपनी मां के सम्मान में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य को बढ़ावा देना है।

वर्तमान में बढ़ती गर्मी और प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ने इस स्थिति को और बिगाड़ा है। अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख ने कहा कि पेड़ ठंडक प्रदान करने के साथ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर प्रदूषण कम करते हैं। ये ऑक्सीजन देते हैं और परिसर की सुंदरता बढ़ाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में डॉ. किशन कुमार शर्मा, डॉ. मीनाक्षी मेश्राम, डॉ ममता पटेल, डॉ. सुरभि वर्मा, डॉ. यामिनी सपाहा और विद्यार्थीगण, कर्मचारीगण ने इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षकगण, महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image