वनाधिकार के आवेदनों का ग्रामसभा में करें निराकरण : कलेक्टर
बीजापुर । वनाधिकार पत्र हेतु प्राप्त आवेदनों को 9 से 14 जून तक आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से निराकृत कर जिला स्तर पर प्रस्ताव को 25 जून से पहले भेजने के निर्देश कलेक्टर संबित मिश्रा ने समस्त संबंधित अधिकारियों को साप्ताहिक समय-सीमा के बैठक के दौरान दिए।
वहीं नए शिक्षा सत्र का प्रारंभ होने जा रहा है जिसके लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने सहित चिन्हांकित समस्त शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों को स्कूल से जोड़ने और बच्चों के पुनः प्रवेश हेतु ग्राम सभा में प्रस्ताव कराने को कहा। तथा ग्राम सभा के माध्यम से ही सुशासन तिहार अर्न्तगत शिविर में प्राप्त प्रकरणों का निराकरण करने को कहा।
बैठक में नियद नेल्लानार अर्न्तगत सर्वे की एंट्री, नियद नेल्लानार क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों- बिजली, पानी, सड़क, पुल, पुलिया, राशन दुकान, निर्माणधीन, स्कूल भवनों आंगनबाड़ी भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। आत्मसमर्पित, नक्सली एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के आवश्यक दस्तावेज बनाने सहित बुनियादि सुविधाओं से लाभान्वित करने को कहा गया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण समस्त अनुभाग के एसडीएम डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार उपस्थित थे।