छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

सखी वन स्टॉप सेंटर : भर्ती हेतु 18 तक दावा आपत्ति

 दंतेवाड़ा । महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सखी वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत 06 पदों की भर्ती हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर से विज्ञापन जारी किया गया था। जिसका जिला स्तर पर दिनांक 11 मार्च से 25 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किया गया था, प्राप्त आवेदनों को विभागीय समिति द्वारा स्कूटनी किया गया एवं जिला स्तरीय संचालन समिति से अनुमोदन पश्चात् दावा आपत्ति प्रकाशित किया जा रहा है जिसे जिले के वैबसाईट www.dantewada.nic.in में देखा जा सकता है। दावा आपत्ति दिनांक 12 जून से 18 जून 2025 तक लिखित आवेदन पत्र के साथ संयुक्त जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास के कक्ष क्रमांक 231 में आवेदन पत्र जमा कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image