छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से 7 दिवसीय बूटकैम्प का आयोजन

 बिलासपुर । 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर एसईसीएल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में आयुष मंत्रालय एवं कोयला मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार एसईसीएल द्वारा 14 जून से 21 जून तक योग बूटकैंप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष के योग दिवस की थीम है एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग और एसईसीएल द्वारा इसके तहत “योग से योग्य” अभियान चलाया जाएगा।

14 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय योग बूटकैम्प के माध्यम से एसईसीएल अपने कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, स्कूली बच्चों एवं अन्य हितधारकों को योग के प्रति जागरूक करेगा। इन सत्रों में पेशेवर योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में महिलाओं, युवाओं कार्यस्थल पर योग, वरिष्ठ नागरिकों, दिवयंगजनों के साथ 30 से 45 मिनट की सामूहिक योगाभ्यास गतिविधियाँ होंगी।

Leave Your Comment

Click to reload image