छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

सिकल सेल दिव्यांगता शिविर का आयोजन 23 से

 गरियाबंद । जिले में 23 जून से विकासखंड स्तर पर सिकल सेल दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रमुखतः सिकल सेल द्विव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। साथ ही सिकल सेल के मरीजों का जांच, उपचार एवं आवश्यक सलाह दिया जाएगा। शिविर में अन्य प्रकार के द्विव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाया जाएगा। सीएमएचओ गरियाबंद ने बताया कि शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग से समन्वय करते हुए किया जायेगा। सभी जगह शिविर सुबह 9 बजे से लगेगी। उन्होंने बताया कि 23 जून 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 28 जून 2025 को जनपद पंचायत फिंगेश्वर, 30 जून को जिला अस्पताल गरियाबंद, 04 जुलाई को सामु. स्वा. केन्द्र – अमलीपदर एवं 05 जुलाई को उप स्वास्थ्य केन्द्र सीनापाली में शिविर लगाई जायेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image