छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का हुआ  गठन

 बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक होटल साउथ कैफे गांधी चौक बिलासपुर में रखी गई, जिसमें वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष पद हेतु पुनः एमजेएफ  लायन डॉ. लव श्रीवास्तव, सचिव पद हेतु लायन सुषमा तंबोली एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु लायन संतोष आचारी  को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के चार्टर सदस्य एमजेएफ लायन डॉ. के. के. श्रीवास्तव, एमजेएफ लायन डॉ. पी. के. शर्मा व लायन उत्तम अग्रवाल बीओडी मेंबर लायन उत्तम उपाध्याय, लायन सुबोध नेमा, लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, एमजेएफ लायन डॉ. अविनाश त्रिपाठी, लायन डॉ. आर. के. यादव, लायन नरेंद्र साहू, लायन कृष्णा रायकर, लायन सरिता यादव, लायन संतोष निषाद एवं लायन देवेंद्र विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image