छत्तीसगढ़ / महासमुंद

पिकअप-बस में टक्कर, तीन घायल

 महासमुंद । सोमवार की सुबह करीब 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में पिकअप और बस की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में स्थित शिवा आईटीआई, ग्राम टेका के पास पिकअप और तेज रफ्तार बस की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक घायल ग्राम सांकरा का निवासी है, जबकि 2 अन्य सेवाईय्या गांव के बताए जा रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image