देश में मोदी सरकार ने 11 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बनाया - पारस ठाकुर
गरियाबंद |
2025-06-18 18:39:30
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
देश में मोदी सरकार ने 11 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बनाया - पारस ठाकुर
गरियाबंद - केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्षीय गौरवशाली समय पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पर किए गए कार्य पर आधारित है ईसी कड़ी में आज गरियाबंद जिले के मलेवाअंचल मंडल के द्वारा संकल्प से सिद्धि विकसित भारत अमृत काल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के
पुरोधाओं की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर ने कहा कि हम सभी एक ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर एकत्रित हुए हैं जब हम भारत की प्रगति की उस यात्रा का स्मरण कर रहे हैं जब वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में न केवल भारत को स्वर्णिम युग की ओर लेकर चला है बल्कि उसे एक नव संकल्प और और नवशक्ति से आगे बढ़ाया है, वर्ष 2014 भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक मील का पत्थर बनकर आया है जिसमें एक प्रचंड जनादेश के साथ नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी है। सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास और अब सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भारत को एक नए युग में प्रवेश कराया है। आज हमारा देश विकासशील से विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है जो हम सबके लिए गर्व की बात है। सेवा सुशासन गरीब कल्याण की संकल्प को प्रधानमंत्री आवास, हर घर नल जल योजना, गैस सिलेंडर, शौचालय निर्माण,
मुद्रा लोन, इलाज के लिए आयुष्मान योजना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जैसे हजारों कार्य को पूरा कर सिद्ध किए हैं। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष शिव शंकर जायसवाल, महामंत्री ईश्वर वर्मा , नारायण सिन्हा, रामेश्वर कंवर, टंकेश्वर सोरी ,गैंद लाल दिवान ,कुशल ध्रुव, कृष्ण कुमार, भुवेंद्र मरकाम, ललित नागेश ,भोजलाल आदि कार्यकता उपस्थित थे