छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

विनीता अलेन्द्र को मिला राशन कार्ड, धरती आबा अभियान से मिली नई उम्मीद

 धरती आबा अभियान

मोहला। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के ग्राम गुण्डरदेही निवासी श्रीमती विनीता अलेन्द्र को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए राशन कार्ड प्रदान किया गया। यह लाभ ग्राम स्तर पर आयोजित संतृप्ति शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाना है। राशन कार्ड मिलने से अब श्रीमती विनीता अलेन्द्र को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सस्ती दर पर खाद्यान्न सामग्री प्राप्त हो सकेगी, जिससे उनके परिवार को आर्थिक राहत मिलेगी। अभियान के तहत प्रशासनिक टीम द्वारा गांव-गांव पहुंचकर पात्र हितग्राहियों की पहचान कर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल आदिवासी वर्ग के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image