छत्तीसगढ़ / महासमुंद

एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण किया गया

 महासमुंद । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरित योग पर्यावरण संग योग तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय स्थित संजय कानन उद्यान में पौधरोपण एवं आयुष पॉलीक्लीनिक हॉल में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारियों तथा शासकीय बहुदिव्यांग विशेष विद्यालय के कर्मचारी एवं दिव्यांग बच्चां द्वारा फलदार पौधां का रोपण किया गया तथा योग सप्ताह अंतर्गत आयुष विभाग के पॉलीक्लिनिक हॉल में योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में योग के महत्व और इसके शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभों को बढ़ावा देने विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया गया। इस दौरान नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ भी ली गई।  

Leave Your Comment

Click to reload image