छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

कलेक्टर ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर में हितग्राहियों से भेंट कर, संवेदनशीलता से सुनी समस्याएं

 जनजाति समुदाय के हितार्थ अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश

 मोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत चलाए जा रहे शिविर का आकस्मिक निरीक्षण में ग्राम पंचायत खडग़ांव पहुंची। कलेक्टर ने यहां शिविर में पहुंचे जनजाति समुदाय के हितग्राहियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सनी। कलेक्टर ने यहां विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित की। कलेक्टर ने यहां हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित की। कलेक्टर ने यहां सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए चलाए जा रहे हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने से वंचित सभी जनजाति नागरिकों को लाभान्वित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना में शिद्दत से कार्य करते हुए जनजाति समुदाय को अधिक से अधीक लाभ दिलाएं।

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खडग़ांव का आकस्मिक निरीक्षण की। अस्पताल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित चिकित्सकों को मानसून सत्र को देखते हुए जल जनित रोगों से संबंधित सभी आवश्यक दवाइयां की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्धारित समय तक ओपीडी का संचालन करने निर्देशित की। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की समुचित उपचार करें। गंभीर मरीजों को अन्यत्र रिफर के लिए जरूरी मदद भी करें। कलेक्टर ने  इस दौरान यहां अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अपनी सहभागिता दी। कलेक्टर ने प्रेरितकारी संदेश देते हुए कहा कि सभी नागरिक एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में अपनी सहभागिता दें।

Leave Your Comment

Click to reload image