छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

सुशासन पहुंचा मानपुर के दूरस्थ ग्राम आमाटोला तक

 रमशिला बाई धुर्वे को मिला महतारी वंदन योजना का लाभ

मोहला।  छत्तीसगढ़ शासन की महत्त्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना जिले के सुदूर और पिछड़े अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुँच रही है। शासन-प्रशासन की सक्रियता और सुशासन की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि मानपुर विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल ग्राम आमाटोला की रमशिला बाई धुर्वे को इस योजना का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। रमशिला बाई जो कि एक कृषक परिवार से संबंध रखती हैं। उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिलना प्रारंभ हो गया है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में स्थायित्व आ रहा है। शासन की यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

रमशिला बाई ने योजना से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा पहले हमें नहीं पता था कि ऐसी योजनाएं हमारे लिए भी हैं, लेकिन अब गाँव तक सरकारी जानकारी और मदद पहुँच रही है। महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली सहायता से घर की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। उन्होंने आगे बताया कि वह महतारी वंदन से प्राप्त पैसे को अपने बैंक खाते में जमा कर के रखती हैं और जब कभी भी उन्हें पैसे की जरूरत आन पड़ती हैं तब वह इन पैसों का इस्तेमाल करती हैं एक बार उनका पोता कुपोषण का शिकार हों गया तब उन्होंने महतारी वंदन से प्राप्त पैसों से ही अपने पोते का इलाज कराने में बहुत सहायता मिली थी। यह उदाहरण शासन व जिला प्रशासन की सफलता को दर्शाता है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image