छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

कलेक्टर ने जल सरंक्षण के लिए किया श्रमदान

 मोर गाँव मोर पानी अभियान

राजनांदगांव। मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत कलेक्टर  डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज राजनांदगांव विकसखंड के ग्राम पार्रीकला में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत आवास में सोख्ता गड्ढा का निर्माण के लिए श्रमदान किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा रमेश चन्द्राकर,  रमेश चन्द्राकर, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण एवं ग्राम प्रमुखों ने भी वर्ष 2024-25 अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत हितग्राही श्रीमती निर्मला बाई मरकाम के आवास में एक आवास एक सोख्ता के तहत सोख्ता गड्ढा के निर्माण हेतु श्रमदान किया।

हितग्राही के आवास में फलदार पौधे का रोपण भी किया गया। जल संरक्षण एवं सवंर्धन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव, जिला समन्वयक बीपीएम-एनआरएलएम, आवास नोडल अधिकारी, तकनीकी सहायक आवास, सचिव , ग्राम रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image