छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

कलेक्टर ने बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर अधिकारियों की ली बैठक

 - कलेक्टर ने सिटी बसों का संचालन एवं संधारण नहीं होने के कारण इन बसों के मरम्मत हेतु शासन को प्राक्कलन भेजने के दिए निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर नगर पालिक निगम, जिला परिवहन अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सिटी बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है तथा इसका संचालन एवं संधारण नहीं होने के कारण इन बसों के मरम्मत हेतु शासन को प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बसों के ऑपरेटर्स के कार्य निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बसों का तकनीकी मूल्यांकन कर शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उन्होंने धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तथा एमएमयू के लिए लगाए जा रहे शिविर के संबंध में जानकारी ली।

नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 के बाद बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है और बस ऑपरेटर्स को नोटिस भी दिया गया है। अब तक बसों का संचालन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव शहर के लिए 20 सिटी बस है, जिसका संचालन नहीं किया जा रहा है। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी  आनंद शर्मा, जिला खनिज अधिकारी, मुख्य नगर पालिक अधिकारी डोंगरगांव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image