छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

कोरवाय में जनजागरूकता रैली का आयोजन

 धरती आबा अभियान

बेमेतरा । धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आज विकासखंड साजा के ग्राम कोरवाय में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अभियान की जानकारी दी गई तथा समाज प्रमुखों और पंचायत प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए ग्राम में इसकी विधिवत शुरुआत की गई।

जिले के आदिवासी बहुल ग्राम झालम में 16 एवं 17 जून को दो दिवसीय जनभागीदारी सैचुरेशन कैम्प का आयोजन से शुरुआत हुई है । यह शिविर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जनजातीय अंचलों में शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अंतिम व्यक्ति तक इनका लाभ पहुँचाना है।

  सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास  अभिषेक जायसवाल ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही हितग्राहियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, सामाजिक कल्याण सहित अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से शासन की योजनाएं सुगमता से आमजन तक पहुँच रही हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image