राजेंद्र मृणाल राय कौर बनी किरंदुल नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष
दंतेवाड़ा |
2025-06-30 14:18:37
राजेंद्र मृणाल राय कौर बनी किरंदुल नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष
कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
प्रदेश कांग्रेस की बॉडी में भी इन्हें दायित्व मिला रहा
किरंदुल । नगर पालिका परिषद की पूर्व पार्षद और जिला कांग्रेस संगठन से लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई दायित्वों के निर्वहन के साथ साथ कई पदों को सुशोभित कर चुकी किरंदुल नगर की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री को किरंदुल नगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र 27 जून को जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम ने पत्र जारी कर कहा कि राजेन्द्र कौर राय को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बेज की अनुसंशा पर किरंदुल नगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिल रही है लोगों के द्वारा उनकी नगर कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कोई फोन के माध्यम से तो कोई उनसे सामने मिलकर बधाई दे रहे हैं बधाई का सिलसिला जारी है ।