दोस्तों संग घर में पी रहा था शराब, पत्नी ने विरोध किया तो डंडे से की पिटाई, मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा
बिलासपुर: पारिवारिक विवाद के बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। इसका फायदा उठाते हुए पति ने घर पर दोस्तों के साथ शराब पीने का प्लान बनाया। महिला ने घर आकर इसका विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सकरी क्षेत्र के पसरदा में रहने वाली किर्ती मेहर गृहिणी हैं।