छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

इंद्रावती-गुडरा नदी के संगम में तेज बहाव से पलटी नाव

 दंतेवाड़ा । जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में बहने वाली इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम में बुधवार सुबह एक नाव पलट गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति लापता है, वहीं दूसरा चट्टानों के बीच फंसा हुआ है। बाजार से लौटते वक्त हादसा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की टीम को इस हादसे की सूचना दी गई है।

सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पंहुचकर बचाव कार्य में लग गई है।मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दिनों के इंद्रावती नदी पूरी तरह से उफान पर है। ऐसे में नदी पार करने की मनाही रहती है। लेकिन रोज की जरूरतों को पूरा करने भी ग्रामीणों की मजबूरी होती है।

 
 

इसी मजबूरी के चलते बारसूर के पास स्थित मंगनार के रहने वाले ग्रामीण नाव के सहारे बोधघाट बाजार गए हुए थे । लौटते वक्त इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम में तेज बहाव के चलते इनकी नाव पलट गई। नाव में कितने लोग सवार थे ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image