छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

डोंगरगढ़ मंदिर चुनाव, भैय्या जी पैनल ने दिखाया दम, पूरे पैनल ने क्रमवार भरा नामांकन, मां बम्लेश्वरी के दरबार में मांगा आशीर्वाद

 डोंगरगढ़ मंदिर चुनाव, भैय्या जी पैनल ने दिखाया दम, पूरे पैनल ने क्रमवार भरा नामांकन, मां बम्लेश्वरी के दरबार में मांगा आशीर्वाद


डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि पर सत्य सनातन भैय्या जी पैनल ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए पूरा पैनल संगठित रूप से पहुंचा और क्रमवार नामांकन फॉर्म दाखिल किए। पैनल के सदस्यों ने नामांकन के बाद मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद भी मांगा। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भैय्या जी पैनल के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के साथ तीनों श्रेणियों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा। चुनावी मैदान में भैय्या जी पैनल की एकजुटता और तैयारी ने यह साफ कर दिया कि इस बार मुकाबला दिलचस्प और कड़ा होने वाला है। संरक्षक श्रेणी में मैदान में उतरे नारायण अग्रवाल, नवनीत तिवारी, गोविन्द चोपड़ा, संजय अग्रवाल, सुभाष अकवाल, हरिश भण्डारी, विनोद तिवारी। भैय्या जी पैनल ने अपील की है
 
कि संरक्षक श्रेणी के सभी प्रत्याशियों को आपका अमूल्य मत देकर विजयश्री का आशीर्वाद अवश्य दें। आजीवन श्रेणी में दमदार उम्मीदवार रघुवर प्रसाद अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, सोन कुमार सिन्हा, संजय यादव, क्रांति टम्मी नामदेव। पैनल की तरफ से आह्वान किया गया कि मां बम्लेश्वरी के आशीर्वाद से आजीवन श्रेणी के सभी प्रत्याशी चुनाव में विजयी हों, इसके लिए आप अपना कीमती मत जरूर दें। साधारण श्रेणी में युवा और ऊर्जावान चेहरे कौतुभ गुप्ता हनीआशीष अवावाल लल्ला, डॉ. महेश तिवारी। भैय्या जी पैनल के अनुसार साधारण श्रेणी में सबसे ज्यादा मुकाबला होने की संभावना है। समर्थकों से अपील की गई कि एकजुट होकर अपने पैनल के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। मतदान की तारीख रविवार, 20 जुलाई 2025 समय: सुबह 07 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण, डोंगरगढ़। नामांकन के बाद पैनल के सदस्यों ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य मां बम्लेश्वरी मंदिर का सर्वांगीण विकास करना और डोंगरगढ़ को और बेहतर बनाना है। समर्थकों में भी भारी उत्साह दिखा और उन्होंने एक स्वर में कहा कि इस बार भैय्या जी पैनल को ही विजयश्री का आशीर्वाद मिलेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image