छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

 राजनांदगांव ।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से एक मकान की आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, आग से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 20 हजार रूपए एवं राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक पशु शेड आंशिक क्षति होने पर 3 हजार रूपए तथा छुरिया तहसील अंतर्गत नाला के बहते पानी में डूबने, डबरी के पानी में डूबने, तालाब के पानी में डूबने से 3 जनहानि होने पर 4-4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि आपदा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को स्वीकृत की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image