छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ी एवं संस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में आयजित :

 छत्तीसगढ़ का पहली तिहार हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया



 
 

 

गेढ़ी खेल इस कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिया ।
 
हरेली तिहार प्रदेश की आन बान शान वाली त्यौहार है : पीएल साहू 

 

किरंदुल । छत्तीसगढ़ भवन किरंदुल में छ्त्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में गुरूवार शाम को छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली महापर्व का आयोजन एनएमडीसी के मुख्‍य महाप्रबंधक (उत्‍पादन) के.पी.सिंग  के मुख्‍य आतिथ्‍य तथा विशेष अतिथिगण महाप्रबंधक खनन एस के कोचर, उपमहाप्रबंधक (कार्मिक विभाग) के.एल.नागवेणी,  नगर पालिका परिषद अध्‍यक्ष, रूबी सिंह, शैलेन्द्र सिंह, किरन्‍दुल शशिभूषण महापात्रा ,श्रमिक संघ इंटक के सचिव  ए के सिंह,उप निरीक्षक लीलाराम गंगबेर, उत्कर्ष देवांगन, शाखा प्रबंधक एस बीआई तथा किरन्‍दुल नगर के विभिन्‍न छत्‍तीसगढी समाज के प्रमुख एवं महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी  रीति-रिवाज के साथ किया गया।सावन माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या में मनाया जाने वाला हरेली पर्व में अच्छी फसल की कामना के साथ अन्नदाता बैल और हल सहित कृषि कार्य में उपयोग होने वाले अन्य उपकरणों और औजारों की विशेष पूजा अर्चना कर खेती किसानी का कार्य प्रारम्भ करते है। अतिथिगणों के साथ पूजा का कार्यक्रम कचरू बैगा के करकमलों से सम्‍पन्‍न हुआ, देवेन्‍द्र साहू, पिलेश्‍वर निषाद , कीर्ति राणा, सावित्री निषाद व साथियों ने छत्तीसगढ़ राज्य गीत प्रस्तुत किया।सचिव पी एल साहू ने स्‍वागत उदबोधन में छत्‍तीसगढ के प्रथम तिहार हरेली के महत्‍व को बताते हुए सभी को पर्व की बधाई दी । उपस्थित सदस्यों ने छत्‍तीसगढी हरेली गीत के साथ गेड़ी का भरपुर आनंद लिया।कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद व मिष्ठान वितरण किया गया।धन्‍यवाद ज्ञापन अध्‍यक्ष लोकनाथ एवं कार्यक्रम का संचालन बी एल तारम ने किया । 

 

 

हरेली महापर्व के इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष लोकनाथ चुरेन्द्र, सचिव पी एल साहू, कार्यालय सचिव डागेंद्र वर्मा,संरक्षक नागेश्वर नांदल, उप महाप्रबंधक (खनन),शुशांत रामटेके,विनोद मंडले,पलक राम,कल्याण सिंघ रावटे, देवेन्‍द्र लाला साहू,पतिराम  , पिलेश्वर निषाद, परमेन्‍द्र पटेल,गुलेंद्र, दिलीप ठाकुर,लीलाधर यादव,जीवन साहू,, घनश्याम वर्मा, वीरेंद्र साहू, दिलीप ठाकुर,मोहित देशमुख,वीरेन्द्र वैष्णव,ओमकुमार साहु,अनिल साहु,योगेश साहू, सूरज सिप्पी,पार्षद अमृत टंडन, गौरीशंकर जाटवार, गणेश,अनुराग,चंचल देवांगन,गोविंद उइके,जीवन साहू,  , पार्षद कीर्तनी राणा ,पार्षद गायत्री ,ईश्वरी वर्मा, ,सहित संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्य एवं मातृ शक्तियां तथा बच्चे भारी संख्या मे उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image