छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 6 को

 राजनांदगांव। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 6 अगस्त 2025 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में इंजीनियर्स इंटरप्राईजेस रामाधीन मार्ग राजनांदगांव द्वारा फैक्ट्री सुपरवाईजर के 2 पद, लेथ मशीन टर्नर ऑपरेटर के 8 पद, स्लोटर मशीन ऑपरेटर के 2 पद, वेल्डर के 2 पद, हॉरिजेन्टल बोरिंग मशीन ऑपरेटर के 2 पद, हेल्पर के 5 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पद, मैनेजर के 2 पद एवं शिव शक्ति एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेसेटेटिव के 40 पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 5 पद तथा बत्रा पीयूसी एण्ड आरटीओ एडवाईजर ठाकुरटोला नियर टोल प्लाजा राजनांदगांव द्वारा मेकैनिक के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image