छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि “रामलला दर्शन योजना” का राजनांदगांव में साकार होना।
राजनांदगांव |
2025-08-06 17:31:15
06 अगस्त 2025-
माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा जी ने दुर्ग - बस्तर संभाग के यात्रियों को राजनांदगांव से सुबह 11:30 बजे स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
आज अयोध्या धाम के लिए ट्रेन रवाना होने के अवसर पर दुर्ग एवं बस्तर संभाग के यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया।
राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन तीर्थयात्रियों के द्वारा प्रभु श्री राम के लिए लगाये जा रहे जयकारे से गुंजायमान रहा। तीर्थयात्रियों के परिजनों और मित्रों ने इस पुण्य अवसर का साक्षी बन उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दी। ट्रेन रवाना होने के पूर्व तीर्थयात्रियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्यों एवं लोकवाद्यों से किया गया। आईआरसीटीसी के प्रतिनिधियों द्वारा सभी तीर्थयात्रियों का तिलक लगाकर अभिन्दन किया गया। राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थयात्रियों को लेने के बाद ट्रेन दुर्ग रेल्वे स्टेशन से शेष तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई।
दुर्ग स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों के स्वागत और अयोध्या धाम रवाना करने के लिए दुर्ग विधायक श्री गजेंद्र यादव जी,विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर जी, विधायक अंहिवारा,
श्री डोमन कोर्सेवाडा़ जी,महापौर दुर्ग
श्रीमती अल्का बाघमार जी,जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग
श्रीमती सरस्वती बंजारे जी,जिलाअध्यक्ष भाजपा दुर्ग
श्री सुरेन्द्र कौशिक जी,
संभागायुक्त दुर्ग श्री सत्यनारायण राठौर जी,
कलेक्टर दुर्ग
श्री अभिजीत सिंह जी,
आयुक्त नगर निगम दुर्ग श्री सुमित अग्रवाल जी,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग श्री बजरंग दुबे जी,
मौजूद थे।
दुर्ग संभाग के लिए निर्धारित इस ट्रेन को राजनांदगांव के यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए श्री नीलू शर्मा जी के अथक प्रयासों से ये ट्रेन अब राजनांदगांव से रवाना होकर दुर्ग और बस्तर संभाग के तीर्थ यात्रियों को दुर्ग स्टेशन से लेकर अयोध्या धाम पहुंचेगी। इस बीच आज तीर्थ यात्रियों,नागरिकों और बी जे पी कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा गया,हर कोई इस अभूतपूर्व पल का साक्षी बनने को बेताब नज़र आ रहा था।
गौरतलब है कि प्रदेश वासियों को उनके जीवन काल में एक बार प्रभु श्री राम लला के दर्शन (अयोध्या धाम) कराए जाने की राज्य सरकार के घोषणा पत्र अनुसार दिनांक 23/02/2024 को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) के मध्य MOU संपादित किया गया था। इसी कड़ी में योजना का शुभारंभ रायपुर संभाग के दर्शनार्थियों को लेकर रवाना होने वाली पहली स्पेशल ट्रेन को रायपुर रेल्वे स्टेशन से दिनांक 05 मार्च 2024 को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा वरिष्ठ मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। तदुपरान्त 11 मार्च को बिलासपुर संभाग, 19 जून को सरगुजा संभाग,
दिनांक 26 जून को दुर्ग एवं बस्तर संभाग (संयुक्त) से प्रथम स्पेशल ट्रेन में 850 यात्रियों को रवाना किया गया था।
इस योजना के अंतर्गत अब तक छत्तीसगढ़ के लगभग 25500 दर्शनार्थियों को दर्शन कराया जा चुका है।
प्रभु श्री राम लला दर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या धाम के लिए यह स्पेशल सप्ताहिक ट्रेन रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर-दुर्ग (संयुक्त) संभाग के यात्रियों को श्री राम लला अयोध्या धाम दर्शन के लिए निरंतर जारी रहेगी।