छत्तीसगढ़ / कोरिया

कोरिया जिले में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत निकली तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

 कोरिया । 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कोरिया जिले में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ थीम पर आधारित तीन चरणों वाला विशेष अभियान प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में आज जिले के दूरस्थ ग्राम रामगढ़, सिंघोर और कछाड़ी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं ग्रामीणजन उत्साह के साथ तिरंगा रैली में शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति नारों के साथ गांव की गलियों और मुख्य मार्गों पर रैली निकाली, जिससे पूरे वातावरण में देशप्रेम का संचार हुआ।

ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन्होंने न केवल देश के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया, बल्कि स्वच्छता का संदेश भी दिया।

इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करना है। साथ ही स्वच्छता को राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में अपनाने की भावना भी जन-जन तक पहुँचाना है। अभियान का संचालन 15 अगस्त तक तीन चरणों में किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image