छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

अपर कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

 राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय ने आज शौर्य परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अतिथिगण, शहीद परिवार, पत्रकारगण  की बैठक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, मंच, साज-सज्जा, दर्शक दीर्घा, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, पुरस्कार वितरण सहित अन्य आवश्यक तैयारी के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मुकेश ठाकुर, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image