शहीद स्मारक में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं अमर शहीदों को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन श्री श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम महापौर श्री संजय पांडेय, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।