मोदी के बयान पर ताम्रध्वज का पलटवार, कहा – छत्तीसगढ़ में घटा क्राइम रेट, झूठ परोसकर जाते हैं प्रधानमंत्री
रायपुर. छत्तीसगढ़, राजस्थान में अपराध को लेकर चल रहे स्पर्धा वाले पीएम मोदी के बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं झूठ परोसकर जाते हैं. राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस शासित राज्य है, इसलिए वे कुछ भी अनर्गल दुष्प्रचार करते हैं.