छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रच रहा स्वर्णिम कीर्तिमान, सेवा - सुशासन एवं गरीब कल्याण के 22 वर्ष हुए पूर्ण

 

मोदी सरकार की योजनाएं आम आदमी के लिए है संजीवनी - प्रीतेश गांधी

देश के लोकप्रिय एवं जनप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत का वर्चस्व विश्व में बढ़ रहा है. जन-जन के प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित जीवन के 22 वर्ष पूर्ण हो गए।

 प्रीतेश गांधी भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विश्व के सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री में शुमार है. भारत के साथ-साथ विश्व के अनेक देशों के नागरिक एवं नेता उनके कार्यशैली के कायल है. प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रसेवा का कार्य, विचार एवं संदेश हम सभी के लिए प्रेरणादायी है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बेहतरीन नेतृत्व का डंका आज पुरे विश्व में बज रहा है.

प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 शिखर नेताओं की बैठक में भारत ने सिर्फ गरीब व विकासशील देशों के आर्थिक विकास के लिए ही सभी देशों को राजी नहीं किया, बल्कि छोटे उद्यमियों के विकास का भी पूरा ख्याल रखा है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सर्वहारा वर्ग के विकास की बात हमेशा से करते है. प्रधानमंत्री जी का विचार “सर्वजन सुखाय, बहुजन हिताय” की है. दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मलेन वसुधैव कुटुम्बकम की स्वप्न को साकार कर रहा हैं.

प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दूरदृष्टि, अटूट निश्चय और पक्के इरादे के साथ ' नारी शक्ति वंदन आधिनियम' को पारित करवाया है. यह नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है, जिसमें महिला नेतृत्व का विकास होगा साथ ही समस्त नारी शक्ति प्रतिबद्ध होकर अपनी सार्थक भूमिका निभाएंगी. प्रधानमंत्री जी ने त्यौहार के पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सौगात देते हुए सब्सिडी बढ़ा दी है. अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मात्र 600 रूपये में गैस सिलेंडर प्राप्त होगी. इस सौगात के लिए देश के सभी माताओं-बहनों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार.

Leave Your Comment

Click to reload image