छत्तीसगढ़ / कोरिया

आदि कर्मयोगी अभियान स्वास्थ्य शिविर में 642 मरीजों ने लिया लाभ

 कोरिया। छत्तीसगढ़ स्थापना वर्ष रजत जयंती के अवसर पर आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में स्वास्थ्य गुरुवार को पोड़ी बचरा बाजार में शिविर का आयोजन किया गया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. एल्विना ग्रेस टोप्पो ने बताया कि आयोजित इस शिविर में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों से कुल 642 मरीजों ने लाभ लिया।आयुर्वेद चिकित्सा से 469 मरीज, होम्योपैथी चिकित्सा से 85 मरीज, यूनानी चिकित्सा से 88 मरीज ने जांच कराया और दवाई भी प्राप्त की।

इस दौरान शिविर की प्रमुख गतिविधियाँ में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं को योगाभ्यास कराया गया। महिलाओं एवं किशोरियों का बी.पी., शुगर और एनीमिया परीक्षण किया गया। ऑस्टियो आर्थराइटिस और मस्कुलोस्केलेटन डिजीज, एनसीडी, सिकल सेल, मासिक धर्म स्वच्छता एवं पोषण आहार से संबंधित परामर्श दिया गया। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान और सुप्रजा कार्यक्रम पर जानकारी दी गई। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कुपोषण व योग-प्राणायाम पर आधारित पम्पलेट का वितरण किया गया।

जनसामान्य को आदि कर्मयोगी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बता दें जिले के चिन्हित 154 जनजाति बहुल ग्रामों में निवासी जनजाति परिवारों को शासन की करीब 25 योजनाओं से लाभ दिलाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image