Candy Crush को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, PCC चीफ बोले- CM कैंडी क्रश, गिल्ली डंडा खेलते हैं बीजेपी को तकलीफ क्या है ?
रायपुर. सीएम भूपेश के कैंडी क्रश खेलने वाली फोटो को जमकर सियासी छीटाकशी हो रही है. बीजीपे सीएम बघेल के गेम खेलने वाले फोटो को वायरल कर तंज कस रही है. जिस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. दीपक बैज ने कहा, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है. सीएम चाय पीते हैं, खाना खाते हैं, गेम खेलते हैं तो बीजेपी को तकलीफ होती है. सीएम कैंडी क्रश खेलते हैं, गिल्ली डंडा खेलते हैं, भौरा चलाते हैं तो बीजेपी को तकलीफ क्या है ? बीजेपी के नेता बताएं, उन्हें क्या आपत्ति है.
कांग्रेस ने झीरम दिवंगतों के परिवारजनों को टिकट दिया.
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को लेकर कहा, बैठक के बाद ही कांग्रेस की पहली लिस्ट आएगी. बहुत सारे नामों पर चर्चा होगी. पहले चरण में बस्तर से कवर्धा तक 20 सीटों के नाम की घोषणा होगी. दूसरी सूची में एक साथ नामों की घोषणा संभावित है.
तेजस्वी सूर्या के दौरे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है. बैज ने कहा, वे भी नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तरह झूठ बोल रहे. वे अपने गृहराज्य कर्नाटक में नहीं जीत पाए. वे छत्तीसगढ़ में आकर सीख दे रहे. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बेहतर काम किया |