कलेक्टर एवं एसपी ने उसूर ब्लाक का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बीजापुर |
15-Oct-2023
बीजापुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 को मद्देनजर रखते हुए निर्वाचन प्रक्रियाओं का समुचित संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आजनेय वार्ष्णेय ने शुक्रवार 13 अक्टूबर को उसूर ब्लाक का गहनतापूर्वक जायजा लिया।
कलेक्टर श्री कटारा ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर बुनियादि सुविधाओं की जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तर्रेम, सिलगेर,जगरगुंडा सड़क का भी अवलोकन भी किया।