दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर 07 अक्टूबर 2025
थाना बीजापुर क्षेत्र के कोन्दु मेटा जंगल पहाड़ में 17 सितम्बर को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। घटनास्थल की बारिकी से सर्चिंग के दौरान 2 अज्ञात पुरूष माओवादियों के शव सहित नक्सली साहित्य, हत्यार व अन्य सामग्री बरामद की गई। उक्त घटनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति 15 अक्टूबर 2025 तक अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बीजापुर के न्यायालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।