छत्तीसगढ़ / कोरिया

रजत जयंती के उपलक्ष्य में 13 अक्टूबर से होंगे विविध आयोजन

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनावार गतिविधियों का रोस्टर जारी

कोरिया 08 अक्टूबर 2025

राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कोरिया जिले में 13 से 26 अक्टूबर तक रजत जयंती समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं मनरेगा, बिहान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायत सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियाँ जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर होंगी।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को राज्य की विकास यात्रा से जोड़ना, आजीविका, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है। 01 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर जिलेभर में गृहप्रवेश कार्यक्रमों के साथ समारोह का समापन होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image