छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

निजात के साथ-साथ चल रही है यातायात की पाठशाला.........,

 नशा चाहे कोई भी हो व्यक्ति का तन मन और धन सब बर्बाद कर देता है इससे बचने के लिए निजात से जुड़ेl  बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ यातायात की पाठशाला लगातार यातायात पुलिस बिलासपुर  द्वारा विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में लगाई जा रही है यातायात प्रभारी डीएसपीसंजय साहू ने बताया कि इसी क्रम में आज लोयोला इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे आरक्षक भुवनेश्वर एवं रोशन के द्वारा यातायात की पाठशाला लगाई गई लगभग 650 छात्र छात्राओं के समूह को सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने सुरक्षित यातायात के नियमों के अंतर्गत सड़क में चलने के नियम   ,यातायात संकेत , सड़क दुर्घटना के कारण और निवारण गुडसेमी रिटर्न और निजात के संबंध में सविस्तार समझाया आरक्षक एवं भुवनेश्वर ने सड़क यातायात संकेत बोर्ड के संबंध में बताया कार्यक्रम के अंत में सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने  उपस्थित छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति हमेशा ईमानदार बने रहने हेतु शपथ दिलाई कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉक्टर  F. कुजूर तथा मनु मिश्रा एवं तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी

Leave Your Comment

Click to reload image