छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

पांच दिवसीय खाटू वाले श्याम प्रभु महोत्सव 29 अक्टूबर से

 राजनंदगांव । श्री श्याम भरोसे परिवार द्वारा स्थानीय श्री हनुमान श्याम मंदिर में खाटू वाले श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय महोत्सव आगामी 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से मनाए जाने हेतु व्यापक तैयारीया की जा रही है। श्री श्याम भरोसे परिवार के राजेश शर्मा , शंकर सिंह कोठारी , अमित खंडेलवाल , बंसी अग्रवाल , संतोष बावरिया , योगेश लोहिया एवं प्रशांत अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संस्कारधानी नगरी में खाटू वाले श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अनेक वर्षों से भक्तिभाव पूर्वक मनाया जा रहा है। आगामी 1 नवंबर को श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय आयोजन 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक संपन्न होंगे ।

श्री हनुमान श्याम मंदिर में बुधवार 29 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे से श्री श्याम भक्तों को श्री श्याम नाम की मेहंदी लगाई जाएगी । रात्रि 07: 02 बजे से सुप्रसिद्ध हनुमंत भक्त गणेश मिश्रा के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जावेगा । गुरुवार 30 अक्टूबर को शाम 5:15 बजे रामाधीन मार्ग स्थित श्री श्याम कुटी से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी , जो नगर भ्रमण करते हुए जी ई रोड रायपुर नाका स्थित श्री हनुमान श्याम मंदिर पहुंचेगी। श्री श्याम भरोसे परिवार द्वारा आगे बताया गया है कि शुक्रवार 31 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या में हनुमानगढ़ ( राजस्थान ) निवासी श्याम सेवक देव चुघ रात्रि 08:15 बजे से अपनी ओजस्वी वाणी से भजनों की फुहार से भक्त एवं भगवान को रिझाएंगे । शनिवार 01 नवंबर को मुख्य समारोह कार्तिक सुदी ग्यारस के दिन श्री श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या रात्रि 8:15 बजे से आयोजित है ।

जिसमें ग्वालियर के श्याम प्रभु के अनन्य सेवक आशीष शर्मा अपनी सुमधुर वाणी से भजनों की अमृत गंगा में भक्तों को स्नान करवाएंगे । महोत्सव के पंचम दिवस 02 नवंबर 2025 रविवार दोपहर 12:15 बजे से श्री श्याम रसोई महाप्रसादी का कार्यक्रम आयोजित है । आयोजन समिति ने नगर के श्रद्धालु माता – बहनों एवं बंधुओ से आग्रह किया है कि श्याम जन्मोत्सव पर आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव में सम्मिलित होकर एवं तन – मन – धन से सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त करें ।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image