जिला जेल पेण्ड्रारोड में बंदियों को कराया गया योग ध्यान
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे रजत जयंती महोत्सव के तहत आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला जेल पेण्ड्रारोड (गोरखपुर) में आयुष विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संयुक्त रूप से बंदियों को योग ध्यान करवाया गया। उन्हें तनाव मुक्त रहने विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में बताया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर, मानसिक चिकित्सा शिविर, विधिक सहायता शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। संगीत कार्यक्रम के तहत रामायण पाठ भी किया गया। सभी बंदियों को आयुष विभाग द्वारा काढ़ा वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी कैलाश मरकाम एवं जेलर सेवक सोनकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।