जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न
धमतरी, 10 अक्टूबर 2025
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में वन मंडलाधिकारी धमतरी श्रीकृष्ण जाधव, उप निदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद श्री टीकाराम कंवर, श्रीमती गरिमा नेताम, जिला पंचायत (जिला स्तरीय वन अधिकार समिति) सदस्य श्री अजय ध्रुव तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास धमतरी उपस्थित थे।
बैठक में अनुभाग कुरूद (मगरलोड) के व्यक्तिगत वन अधिकार के तहत 12 तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत 12 दावों को अनुमोदित किया गया। इसी प्रकार अनुभाग नगरी के व्यक्तिगत वन अधिकार के तहत 17 तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत 06 ग्रामसभा (टायगर रिजर्व) के दावों का भी अनुमोदन किया गया ।