छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में पेंटिंग और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता और सामाजिक चेतना का दिया संदेश

सूरजपुर, 10 अक्टूबर 2025

शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य श्री अमित सिंह बनाकर के मार्गदर्शन में हुआ। पहला ड्राइंग, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर छत्तीसगढ़ के तहत कराया गया। जिसमें एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से अपने विचार प्रदर्शित किये। महाविद्यालय की छात्रा सुनीता बीकॉम तृतीय वर्ष ने स्टॉप चाइल्ड लेबर विषय पर पेंटिंग बनाई और मैसेज दिया कि खेल और शिक्षा को हाँ कहें, बाल श्रम को ना कहें। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र शिव शंकर राजवाड़े ने ’’जंगल जमीन हमारा अधिकार’’ विषय पर चित्र बनाया उन्होंने बताया कि जल जंगल की रक्षा करने पर ही वन्य प्राणी की सुरक्षा एवं मानव सुरक्षा होगी।

आज  धन से वन जंगल को तोला जा रहा है जो गलत है। सिमरन रजवाड़े बीएससी तृतीय वर्ष ने पेंटिंग के माध्यम से ’’उसका हक उसकी ताकत’’, ’’समानता से सम्मान’’ विषय को लेकर प्रेरणादायक मैसेज दिया। मनीषा राजवाड़े एवं भारती राजवाड़े बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर में बाल श्रम रोकें विषय पर चित्र बनाया उन्होंने मैसेज दिया सभी बच्चों को प्यार और सुरक्षा, स्वस्थ भोजन और चिकित्सा देखभाल का अधिकार है। शिक्षा शुरू करें। बच्चों को औज़ार न दें, बल्कि उन्हें स्कूल भेजें।

दूसरा कार्यक्रम स्विप कार्य योजना के तहत राज्य मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मौलिक एवं स्वलिखित नारे बनाए। मतदाता सूचियां में ऑनलाइन नाम दर्ज करवाने हेतु प्रेरक नारा, मतदान करने हेतु प्रेरक नारे, भय एवं लोभ से मुक्त होकर मतदान को प्रेरित करते नारों के वीडियो बनाए गए।

इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं स्विप नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी शांता कुजूर एवं सहायक अध्यापक अंग्रेजी श्रीमती अंजना ने किया। इस कार्यक्रम में अधिकार मित्र के रूप में श्री चिरंजीव लाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image