कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य, बचाई एक युवक की जान
राजनांदगांव |
2025-10-11 14:16:40
कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य, बचाई एक युवक की जान
राजनंदगांव। लगभग एक घंटा पहले गौरी नगर स्टेशन परा के आसपास की रहने वाली एक महिला जिसका नाम दुलारी सोनवानी बताया जा रहा है, ने कोतवाली थाने में आकर सूचना दी कि उनका पति किशन सोनवानी उन्हें कहा रहा है कि मैं आत्महत्या कर लूंगा, मैं अपनी जान दे दूंगा । इस पर तत्परता दिखाते हुए तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम एवं उनकी टीम द्वारा उक्त महिला के कहे अनुसार उनके पति को ढूंढने निकले जो गौरी नगर के पास बन रहे अंडरब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश की। जहां अंडरब्रिज में लगभग 10 से 12 फीट पानी भरा हुआ बताया जा रहा है। वही पर किशन सोनवानी द्वारा खुदकर जान देने की कोशिश की गई। जिसे थाना कोतवाली के स्टाफ राम खिलावन द्वारा अंडरब्रिज में भरे पानी में उतरकर उक्त युवक को बाहर निकाला एवं तत्काल प्रारंभिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार किया गया । उसके बाद उक्त युवक को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि उक्त युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।