छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर को

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 17 अक्टूबर 2025

जिले के वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य परीक्षण तथा 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला में 23 अक्टूबर को और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेण्ड्रा में 24 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी गौरेला एवं पेण्ड्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला एवं पेण्ड्रा और खण्ड चिकित्सा अधिकारी गौरेला एवं पेण्ड्रा को परिपत्र जारी कर शिविर का प्रचार-प्रसार करने और सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ दिलाने कहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image