छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

आवास पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राहियों को शीघ्र आवास बनाने के लिए किया गया प्रोत्साहित

 

विगत दिवस कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार रजत जयंती कार्यक्रम के तहत जिला दंतेवाड़ा जनपद गीदम ग्राम पंचायत बींजाम में आवास पखवाड़ा कार्यक्रम कर प्रथम किश्त प्राप्त व द्वितीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों को जल्द से जल्द आवास समय सीमा में पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही स्व सहायता समूह की दीदियों को आवास पूर्णता के लिए सीएलएफ से लोन लेकर सेंट्रिंग प्लेट किराये पर देने व ईट निर्माण कार्य के लिए  बढ़ावा दिया गया ताकि उनके द्वारा निर्मित सामग्रियों से हितग्राहियों के आवास  शीघ्र बन सके। इस दौरान मनरेगा योजना के क्यूआर कोड एवं जन मनरेगा एप की भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री पवन कर्मा ग्राम पंचायत सरपंच श्री महादेव नेताम व एपीओ सुश्री क्रांति ध्रुव उपस्थित थे।
स.क्र/929/रंजी

Leave Your Comment

Click to reload image