सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन 30 अक्टूबर तक
कोरिया, 17 अक्टूबर 2025
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जायेगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाईट'www.nta.ac.in'या 'https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society' पर 30 अक्टूबर 2025 शाम 05 बजे तक भरे जायेंगे।