छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

ग्राम पंचायत चंद्रपुर में विहान की दीदीयों द्वारा किया गया स्वच्छता श्रमदान

 ग्राम पंचायत चंद्रपुर विकासखंड सूरजपुर अंतर्गत खेल के मैदान में विहान की दीदीयों द्वारा स्वच्छता श्रमदान किया गया। जिसके तहत ग्राउंड को साफ तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच एन खोटेल, संत सिंह,  विकासखंड परियोजना प्रबंधक एन आर एल एम माधुरी भंडारी, विकासखंड समन्वयक एसबीएम अनुजा चौबे, बिहान की दीदीयां, सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण जन ने श्रमदान किया।

Leave Your Comment

Click to reload image