छत्तीसगढ़ / धमतरी

दावा-आपत्ति 31 अक्टूबर तक

 धमतरी, 24 अक्टूबर 2025

एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के तहत सोरिद वार्ड, जोधापुर वार्ड और हटकेशर वार्ड में पालना घर कार्यकर्ता एवं सहायिका पद की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। परियोजना अधिकारी ने बताया कि मूल्यांकन चयन समिति द्वारा जारी प्रावधिक मूल्यांकन पत्रक नगरपालिक निगम कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय और संबंधित वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र में चस्पा किया गया है। इस संबंध में कलेक्टोरेट के पीछे स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय आगामी 31 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी प्रकार के दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image