रेत खदान ग्राम सचराटोला के आबंटन हेतु 19 से 25 नवम्बर तक निविदा आमंत्रित
बोलियां केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 अक्टूबर 2025
कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा द्वारा मरवाही तहसील के ग्राम पंचायत सचराटोला खसरा नंबर 588/1, रकबा 4.56 हेक्टेयर के रेत खदान के आबंटन हेतु 19 से 25 नवम्बर 2025 तक निविदा आमंत्रित किया गया है। बोलियां केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। निविदा आमंत्रण सूचना में कहा गया है, कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के तहत इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से उत्खनन पट्टा आबंटित किया जाना है। इसके लिए अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदारों से निविदा आमंत्रित की जा रही है। निविदा की विस्तृत जानकारी https://chhattisgarhmines.gov.in https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/ https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/index_new.jsp पर उपलब्ध है। इसके अलावा कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया है।